कानपुर के बाद अब लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां बंथरा थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने तेज रफ्तार कार से छह लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे बंथरा कस्बे के हनुमान मंदिर के पास हुई है. पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. <br /> <br />#lucknowaccident #lucknownews #kanpuraccident #lamborghiniaccident #caraccident #accidentnews #hitandrun #hitandruncase #upaccident #upcrimenews #minordrivingaccident #accidentnews #accidentstory<br /><br />~PR.518~HT.408~ED.520~
